Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, पूर्व गृह मंत्री को भी पकड़ा गया, जानें क्या है मामला

काठमांडू: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार कर लिया गया है। नेपाल पुलिस ने भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, “सितंबर में हुए जेन-जी के विरोध प्रदर्शनों के कथित दमन से जुड़े एक गैर इरादतन हत्या के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।”

पूर्व गृह मंत्री भी गिरफ्तार

नेपाल के पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रधानमंत्री बालेन के नेतृत्व में बनी सरकार के फौरन बाद ये कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को काफी सख्त संदेश के रूप में देखा जा सकता है कि जेन-जी मामलों पर पीएम बालेन किसी तरह के समझौते के मूड में नहीं हैं।

शुक्रवार को ही बालेन ने ली थी शपथ

शुक्रवार को ही 35 साल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल के नेता बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वह इतिहास के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। कुछ साल पहले तक बालेन की पहचान एक रैपर के रूप में थी लेकिन बाद में वह मेयर भी बने और फिर प्रधानमंत्री बने।

बालेन के पीएम पद की शपथ लेते ही पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार कर लिए गए। इससे नेपाल की सियासत में हड़कंप मच गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *