नई दिल्ली : भारत हर साल 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है। वही भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान हर साल 1 दिन पहले यानी 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। जबकि दोनों देश एक ही दिन आजाद हुए थे।
अंग्रेजो ने करीब 200 साल तक राज करने के बाद इस दिन दोनों मुल्कों को आजाद किया था। बहुत से कम लोगों को पता है कि पाकिस्तान पहले भारत की तरह 15 अगस्त को ही अपना स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करता था। आखिर ऐसा क्या हुआ कि पाकिस्तान को अपना स्वतंत्रता दिवस 15 की बजाय 14 अगस्त को ही मनाना पड़ा। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है।
पाकिस्तान के क़ायद-ए-आज़म मोहम्मद अली जिन्ना ने देश के नाम पहला संबोधन 15 अगस्त को किया था। देश की आवाम को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ढेर सारी खुशियों के साथ मैं आपको बधाई देता हूं 15 अगस्त स्वतंत्रता और संप्रभु राष्ट्र पाकिस्तान का जन्मदिन है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के 15 अगस्त को स्वतंत्र दिवस मनाने के पीछे दो बताई जा रही है।
बंटवारे के बाद पाकिस्तान ने अपने पहले दो स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही मनाया था। क़ायद-ए-आज़म जिन्ना की मौत के बाद पाकिस्तान में अब 14 अगस्त को ही मनाया जा रहा है। जिन्ना ने पाकिस्तान के पहले स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानियों के नाम अपने संबोधन में कहा था कि 15 अगस्त स्वतंत्र और संप्रभु देश पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस है। उनका यह संबोधन पाकिस्तान के संस्थापक और देश के पहले गवर्नर जनरल की हैसियत से था।

