Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

कनाडा के वैंकूवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास प्लेन हाईजैक

  • कनाडा के वैंकूवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास के हवाई क्षेत्र में एक छोटे विमान के हाईजैक की जानकारी मिली थी,
  • जिसके बाद कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर हवाई यात्राएं रोक दी गई।

कनाडा के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक वैंकूवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को कुछ देर के लिए हवाई यात्राएं रोक दी गई थी। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि संघीय पुलिस को एक छोटे विमान ‘सेसना 172’ के हाईजैक होने की खबर मिली थी। एयरपोर्ट प्रशाशन के अनुसार, हाइजैक की खबर मिलने के बाद एयरपोर्ट पर आने वाली नौ उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया था। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अनुसार उन्हें दोपहर 1:10 बजे (भारतीय समयानुसार रात 1:40 बजे) हवाई अड्डे के पास के हवाई क्षेत्र में एक छोटे विमान के हाईजैक की जानकारी मिली थी।

39 मिनट के लिए लगा ग्राउंड स्टोप

हाईजैक की जानकारी मिलने के बाद प्रशाशन ने एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों के लिए अस्थायी रूप से ग्राउंड स्टॉप लगा दिया गया था। यह ग्राउंड स्टोप 39 मिनट के लिए लगाया गया था। इस दौरान डायवर्ट किए गए यात्रियों को वैंकूवर एयरपोर्ट के सहयोगियों ने उनकी लोकेशन तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस निजी विमान को सुरक्षित लैंड कराया और उसमें सवार एक अकेले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *