Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक जमीन पर औंधे मुंह गिरे, मंच पर सैंडबैग से लगी ठोकर

नई दिल्ली : कोलोराडो में अमेरिकी वायु सेना अकादमी का कार्यक्रम था। स्नातकों को डिप्लोमा प्रदान करना था। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बालू की बोरी से ठोकर खाकर गिर पड़े। कुछ ही सेकंडों के भीतर वापस वे उठे और जल्दी से अपनी सीट वापस आ गए। व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रपति बाइडेन का स्वास्थ्य अच्छा है। राष्ट्रपति एक रेत से भरी बोरी से ठोकर खा कर गिर गए थे। जो बाइडेन मौजूदा वक्त में 80 साल के हो गए हैं। गिरने से पूर्व जो बाइडेन ने अपने भाषण में रूस और चीन की चुनौतियों का हवाला दिया। नेवी के स्नातकों को चेतावनी देते हुए, वे तेजी से अस्थिर होती दुनिया के दौर में सेवा में प्रवेश करेंगे।

अमेरिका में राष्ट्रपति का पद संभालने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति जो बाइडेन 2024 में एक बार फिर से चुनावी दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं। उनके प्रमुख रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प इस माह 77 साल के हो गए हैं। इस फरवरी में डॉक्टरों ने एक शारीरिक जांच के बाद जो बाइडेन को स्वस्थ और ड्यूटी के लिए फिट घोषित किया। राष्ट्रपति जो बाइडेन शराब नहीं पीते हैं और तंबाकू का उपयोग भी नहीं करते हैं। हफ्ते में ‘कम से कम’ पांच बार कसरत करते हैं। जून 2022 में जो बाइडेन अपनी साइकिल से उतरते समय भी गिर गए थे, लेकिन उनको कोई चोट नहीं आई थी।

इससे पूर्व भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कई बार गिर चुके हैं। 2023 फरवरी—मार्च में जो बाइडेन लड़खड़ा कर गिर गए थे। 2022 में लांस एजिलिस रवाना होते हुए फ्लाइट में चढ़ते वक्त गिर गए थे। मई 2022 में एंड्रयूज एयरफोर्स बेस पर प्लेन में सवार होते समय अपना संतुलन खो दिया था, और डगमगा गए पर तुरंत ही हैंडरेल की मदद से खुद को संभाला।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *