Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द, वर्ल्ड रेसलिंग ने दिया तगड़ा झटका

नई दिल्ली : भारत के पहलवानों को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने तगड़ा झटका दिया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता 45 दिन में चुनाव नहीं करवाने चलते रद्द की गई है। बता दें कि पिछले कुछ महीने पहले कुछ महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद ब्रजभूषण शरण सिंह को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 15 जुलाई तक कुश्‍ती संघ के चुनाव नहीं कराए जाने के बाद अब सदस्यता रद्द कर दी गई है।

बता दें कि महिला कुश्ती खिलाड़ियों से यौन शोषण के आरोप के बाद से ही भारतीय कुश्ती संघ काफी विवादों में रहा। संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए पहलवानों ने मोर्चा खोलते हुए धरना-प्रदर्शन किए।

आखिरकार इसके बाद खेल मंत्रालय की ओर से फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। उसके बाद से एडहॉक कमेटी फेडरेशन का काम संभाल रही थी। वहीं अब भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *