Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

हरियाणा में होंगी 26वीं अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिताएं

  • 10 से 14 मार्च तक होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, लगभग 2500 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना

चंडीगढ़ : खेलों का पॉवर हाऊस कहा जाने वाला हरियाणा एक बार फिर खेलों के महाकुम्भ के लिए तैयार है। राज्य में जल्द ही 26वीं अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होने वाला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अपने निवास संत कबीर कुटीर पर 26वीं अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता का लोगो व शुभंकर जारी कर इन खेलों का आगाज कर दिया है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं वन मंत्री श्री कंवर पाल भी उपस्थित रहे।

मनोहर लाल ने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि 26वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा राज्य द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले भी दो बार क्रमशः वर्ष 2003 में 10वीं एवं वर्ष 2013 में 13वीं बार भी राज्य में इस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है इस बार 10 से 14 मार्च तक इन खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समस्त राज्यों, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, भारत सरकार, केन्द्र शासित प्रदेशों एवं वन अनुसंधानों के लगभग 2500 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है । वन विभाग में ग्रुप सी में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर खिलाड़ियों को नियुक्त कर अलग अलग खेल टीमें बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने खेलो के मस्कट का कृष नामकरण किया । लोगो एवम मस्कट का अवलोकन किया।

गौरतलब है कि पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, मंत्रालय, भारत सरकार प्रतिवर्ष अखिल भारतीय वन खेल – कूद प्रतियोगिता करवाता है, जिसका जिम्मा प्रति वर्ष किसी राज्य को सौंपा जाता है। 26 वीं वन खेल – कूद प्रतियोगिता का जिम्मा हरियाणा वन विभाग को दिया गया है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 1993 में वन विभाग में खेलों के समुचित प्रोत्साहन के लिए वार्षिक अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आरम्भ किया गया, जिसका प्रथम आयोजन वर्ष 1993 में हैदराबाद में किया गया तब से अब तक कुल 25 बार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *