Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

राजस्थान : सरकार के कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय समारोह 23 को

  • प्रभारी मंत्री करेंगी जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन, शहीद परमवीर पीरू सिंह राजकीय विद्यालय में होगा जिला स्तरीय समारोह

झुंझनू : राज्य सरकार के कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला स्तरीय समारोह 23 दिसंबर को जिले की प्रभारी मंत्री ममता भूपेश के मुख्य आतिथ्य मे शहीद परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होगा।

इस संबंध में बुधवार को जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने तैयारी बैठक लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान में होने वाले जिला स्तरीय समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री जिला विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा फ्लैगशिप तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां एवं नवाचारों एव सफलता की कहानियों को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की और से स्टॉलें लगाई जाएंगी, जिनमें मॉडल प्रदर्शनी स्थापित होेगी।

इस दौरान 156 छात्रों को स्कूटी वितरण भी किया जाएगा। इसके बाद वे जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेगी। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा, अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, जिला जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *