Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

जीएलए के 7 विद्यार्थियों ने पास की आईआईटी जेएएम परीक्षा

  • जीएलए बीएससी रसायन ऑनर्स के विद्यार्थियों ने जेएएम परीक्षा में किया धमाल, पायी उत्कृष्ट रैंक

मथुरा : आईआईटी में जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट शिक्षा की छाप छोड़ी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली जेएएम (जैम) परीक्षा में जीएलए विष्वविद्यालय, मथुरा के रसायन विज्ञान विभाग के 7 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। सफल विद्यार्थियों ने इसका श्रेय विश्वविद्यालय के विभागीय षिक्षकों द्वारा प्रदान की जा रही उत्कृष्ट शिक्षा को दिया है।

आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी, आईआईएसईआर, केन्द्रीय विश्वविद्यालय एवं अन्य सरकारी वित्त पोषित संस्थानों में मास्टर ऑफ़ साइंस और अन्य स्नातकोत्तर विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईआईटी द्वारा प्रतिवर्श जेएएम प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में देशभर के विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी शामिल होते हैं। इसी परीक्षा में जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा से भी रसायन विज्ञान विभाग के 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और पहली बार में ही 7 विद्यार्थियों को सफलता हाथ लगी है। सफल होने वाले विद्यार्थियों में ख़ुशी जैन रैंक 260, शिवानी सारस्वत रैंक 359, वैश्णवी वार्ष्णेय रैंक 522, साक्षी बघेल रैंक 694, पलक मिश्रा रैंक 1511, ख़ुशी वर्मा रैंक 1655, ललित शर्मा रैंक 1931 शामिल है।

जेएएम परीक्षा में सफलता पाने वाली बीएससी रसायन शास्त्र की छात्रा ख़ुशी जैन ने बताया कि विभाग में प्रतियोगिता आधारित शिक्षण कार्य तथा उत्कृष्ट लैब के माध्यम से रसायन शास्त्र के मूल तथ्यों को आसानी से समझाया जाता है। अनुभवी व उच्च शिक्षित शिक्षक एक रणनीति के तहत छात्रों को इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करते हैं। गतवर्ष इस परीक्षा को पांच विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण किया था। इस वर्श 7 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में बेहतर रैंक के साथ स्थान प्राप्त किया है।

रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार दास ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्यार्थियों की शिक्षा में काफी निखार आ रहा है, जो कि आईआईटी जैसे संस्थान द्वारा आायोजित करायी जाने वाली परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर उत्कृष्ट रैंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग आधुनिक लैबों के साथ-साथ बेहतर रिसर्च के लिए भी अग्रसर है। यहां विद्यार्थियों और शिक्षकों के तालमेल से रिसर्च के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। रसायन विभाग के शिक्षक सरकारी और गैर सरकारी प्रोजेक्टों पर कार्य कर अपने छात्रों को प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को रोजगारपरक बनाने के लिए देश के नामी उद्योगों एव संस्थानों में प्रशिक्षण कार्य कराया जाता है। इससे छात्रों को विषय की सूक्ष्मता को समझकर मानवोत्थान के लिए मदद मिलती है।

रसायन विभाग के डाॅ. विवेक शर्मा, डाॅ. विनोद, डाॅ. प्रबल प्रताप सिंह, डाॅ. पकंज गर्ग, डाॅ. अनुज, डाॅ. अंकित मिततल, डाॅ. रमा शर्मा आदि ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शुभकामनायें दी।

20 से अधिक विद्यार्थियों को ‘गेट‘ में सफलता
जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ ही अल्यूमिनाई ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑफ़ इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा के घोषित परिणामों में शानदार सफलता प्राप्त कर विष्वविद्यालय का नाम रोषन किया है। कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के रोहित अग्रवाल, अर्ची गौड़, ऋषभ तिवारी, अमन पाण्डेय, सक्षम माहेश्वरी, इतिशा जैन, प्रांजल सिंह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के शशांक सिंह, अजय मेहरोत्रा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के नंदी कुमार, आकाश रंजन, कशिश, सिविल इंजीनियरिंग के आर्यन राज ने बेहतर रैंक हासिल कर सफलता पायी है। इनके अलावा जीएलए के एमएससी गणित के अल्यूमिनाई नीरज कुशवाह ने भी गेट में अच्छी रैंक हासिल की है। सभी सफल विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता ने बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *