Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

यूपी में 25 दिसंबर तक येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया अपडेट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर तक येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट में बारिश को लेकर भी अपडेट दिया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जिसके चलते यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। प्रदेश में 25 दिसंबर तक मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। बता दें कि एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग ने अपने नए अपडेट में येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में ठंड औसत रही। तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यूपी में न्यूनतम तापमान नजीबाबाद, कानपुर और फुरसतगंज में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश को लेकर क्या कहा मौसम विभाग ने?

बारिश को लेकर भी मौसम विभाग ने अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश की बात करें तो अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम अभी शुष्क ही रहने वाला है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *