Breaking
Tue. Nov 10th, 2026

यूपी के कन्नौज में थार का कहर, बाइक सवार 4 लोगों को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत, 1 घायल

  • कन्नौज में एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मारी, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में देर रात तेज रफ्तार थार का कहर सामने आया। स्पीड में आ रही एक थार गाड़ी ने बाइक से जा रहे 4 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों और घायल को मेडिकल कॉलेज भेजकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

थार ने 4 बाइक सवारों को रौंदा 

ये मामला कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कचाटीपुर गांव स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पास का है। जहां देर रात ये भयानक एक्सीडेंट हुआ। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अगौस गांव निवासी 28 साल के मनीष कुमार, 50 साल के वेद प्रकाश, 35 साल के विजय और 24 साल के आशीष एक बाईक पर सवार होकर इंदरगढ़ की तरफ जा रहे थे। सरदार पटेल स्कूल के पास जैसे ही उनकी बाइक पहुंची तभी सामने से रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार थार ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। 

बाइक के उड़े परखच्चे

ये एक्सीडेंट इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार चारों लोग सड़क पर जा गिरे और लहुलुहान हो गए। हादसे के बाद थार चालक ने गाड़ी घुमाई और जिधर से आया उसी तरफ भाग गया। बाइक और थार की टक्कर से विजय, वेद प्रकाश और मनीष की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुला कर घायल और शवों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस हादसे की जानकरी जैसे ही मृतकों के घर पहुंची तो पूरा गांव घटनास्थल पर पहुंच गया। शवों को देख मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। एक्सीडेंट के बाद कोई जनप्रतिनिधि और बड़े अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश भी नजर आया। मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में शवों को रखा गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल आशीष को मेडिकल कॉलेज से इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले में थार सवारों का पता लगाने के लिए पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।

थार चालक ने रॉन्ग साइड से मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, अगौस गांव के रहने वाले विजय उर्फ रामजी का इंदरगढ़ के पटेल नगर तिराहे के पास नया मकान बन रहा है। वे सोमवार रात अपने 3 दोस्तों मनीष, वेदराम और आशीष को अपने नए घर ले जा रहे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि चारों काफी अच्छे दोस्त थे। अक्सर साथ ही दिखते थे और एक ही बाइक पर सफर करते थे। सोमवार रात रात 11:20 बजे चारों अपने घर से इंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहा जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक कचाटीपुर गांव स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पास पहुंची, तभी रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर भाग गया।

पुलिस को सीसीटीवी में एक थार जाते हुए नजर आई। आशंका है कि इसी थार ने युवकों को रौंदा है। इसमें नंबर नजर नहीं आ रहा है।

पुलिस को सीसीटीवी में एक थार जाते हुए नजर आई। आशंका है कि इसी थार ने युवकों को रौंदा है। इसमें नंबर नजर नहीं आ रहा है।

पुलिस CCTV के जरिए थार की तलाश में जुटी

राहगीरों ने सड़क पर चारों को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों को बुलाकर लाए। उन्होंने चारों को उठाकर सड़क के किनारे किया। इस बीच पुलिस एंबुलेंस के साथ पहुंची। चारों को मेडिकल कॉजेल पहुंचाया।

डॉक्टर्स ने 3 को मृत घोषित कर दिया। एक की हालत ज्यादा खराब देखकर उसे हायर सेंटर कानपुर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह घटना CCTV है, जिसमें कार 4 को रौंदते दिखाई दे रही है। अंधेरे और कार की हेडलाइट की वजह से फुटेज बहुत स्पष्ट नहीं मिल पाए।

यह घटना CCTV है, जिसमें कार 4 को रौंदते दिखाई दे रही है। अंधेरे और कार की हेडलाइट की वजह से फुटेज बहुत स्पष्ट नहीं मिल पाए।

घटना का CCTV सामने आया, पुलिस ने तलाश तेज की

पुलिस को घटना का एक CCTV भी मिला है। इसमें तेज रफ्तार कार चार दोस्तों को रौंदते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस ने मौके के आसपास के फुटेज खंगाले तो पता चला कि एक किलोमीटर आगे जाकर कार मकरन्दापुर गांव के बाहर रुकी। इससे एक शख्स उतरकर पैदल इंदरगढ़ की ओर चला गया। पुलिस अब थार और उसमें सवार लोगों की पहचान में जुटी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *