Breaking
Tue. Sep 1st, 2026

घोटाले के घेरे में पीएम आवास योजना, एजेंसी कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी का आरोप, जांच शुरू

बरेली : केंद्र और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में डूडा कार्यालय का अहम रोल होता है, लेकिन बरेली के डूडा कार्यालय में पीएम आवास, पीएम स्वनिधि जैसी तमाम योजनाओं में बंदरबांट किया जा रहा है। पात्रों से लेकर अपात्रों तक से मोटी रकम वसूल योजना में लाभ दिलाने का अड्डा डूडा कार्यालय बना था। पिछले दिनों डीएम के औचक निरीक्षण में कई राज सामने आए थे। इस प्रकरण की जांच के लिए डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट, पीओ डूडा को लगाया।

एक युवक को गिरफ्तार भी कर मुकदमा दर्ज किया गया था। अब मृतक के नाम 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें कोई ओर नहीं बल्कि सर्वेयर पद पर तैनात कर्मचारी था। प्रशासनिक स्तर पर कई ओर मामले सामने आ रहे हैं। इसकी जांच पड़ताल हो रही है। पीओ डूडा अजीत कुमार सिंह का कहना है कि पीएम आवास और स्वनिधि योजना में जमा होने वाले तमाम आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। योजना केवल पात्रों के लिए है इसलिए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *