Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

AI बना रहा है बेरोजगार, अब 30000 लोगों की नौकरी पर लटकी तलवार

दैनिक उजाला डेस्क : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक तेजी से विकसित होने वाली तकनीक है। बीते कुछ दिनों से एआई की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इससे कई जटिल काम सरल बन गए है। यह जितना इंसानों के लिए फायदेमद है उतना ही घातक साबित हो रहा है। एआई आने वाले दिनों में हजारों लोगों के बेरोजगार करने जा रहा है। द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गूगल अपने बिजनेस प्रोसेस के अलग-अलग हिस्सों में AI को इंटीग्रेट करने की तैयारी करने जा रहा है।

गूगल अपने आईए मॉडल को तेजी से आगे बढ़ाने में जुटा हुआ है। टेक दिग्गज एक्सटर्नल ऐप्लिकेशन्स के लिए AI के डेवलपमेंट पर फोकस कर रहा है। गूगल के इस निर्णय से कंपनी वर्कफोर्स में कटौती करने पर विचार किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है आने वाले दिनों में 30 हजार कर्मचारी पर तलवार लटकी हुई है।

इससे गूगल के ad सेल्स डिपार्टमेंट पर असर पड़ने की संभावना है। माना जा रहा है कि आईए के आ जाने के बाद गूगल के भीतर काफी उथल-पुथल मच सकती है। इससे ad सेल्स के अलावा कस्टमर सपोर्ट सर्विस पर भी असर पड़ेगा। बता दें कि गूगल ने इस साल की शुरुआत में भी 12,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *