नई दिल्ली : उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 500 मीटर के दायरे में 3 फीट तक पानी भर गया है।
पिथौरागढ़-घाट सड़क पर लैंडस्लाइड के चलते 300 से ज्यादा गाड़ियां फंस गई हैं। चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए रोक दी गई है।
वहीं, अर्नब चक्रवात के असर से उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 8 राज्यों में तेज बारिश हो रही है।
काशी में खराब मौसम के चलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हेलिकॉप्टर उड़ नहीं पाया। आखिरकार डिप्टी सीएम को कार से गाजीपुर जाना पड़ा।
बिहार में सुपौल के 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 19 जिलों में यलो अलर्ट है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 3 लोगों की मौत हुई है।
…

लखनऊ के निशातगंज में करीब 100 साल पुराना विशाल बरगद का पेड़ गिर गया।

लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। शहर की मुख्य सड़कें डूब गई हैं।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में महादेवघाट ब्रिज के ऊपर से पानी बह रहा है।

ओडिशा के खुर्दा जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं।

बिहार के बेगूसराय में युवक पैर फिसलने से गंगा नदी में जा गिरा। गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जबलपुर में लगातार बारिश के चलते शुक्रवार शाम 6 बजे बरगी बांध के 5 गेट एक-एक मीटर तक खोले गए।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भारी बारिश के चलते दुर्गा मंदिर घाट रोड पर भूस्खलन हो गया।
गढ़चिरौली में बाढ़ बाद 500 से लोगों का रेस्क्यू

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आई बाढ़ के बाद लगभग 525 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
जिला अधिकारियों के मुताबिक, भामरागढ़ में बचाव अभियान गुरुवार दोपहर शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहा। बाढ़ का पानी अब कम होने लगा है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है।
ओडिशा: बालासोर में 14 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित
ओडिशा के बालासोर में 91 गांवों के 14,660 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों से 3268 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए शनिवार को हीराकुंड बांध के 11 और गेट खोलने पड़े। अब तक कुल 16 स्लुइस गेट खोले गए हैं।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 55 लोगों का रेस्क्यू, धमतरी में कार बही
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लगातार बारिश के बाद शिवनाथ नदी में पानी बढ़ गया है। कुम्हारी में बाढ़ का पानी बस्तियों तक पहुंचने से परिवार फंस गए। नगर सेना और SDRF ने रात 12 से सुबह 5 बजे तक चले रेस्क्यू में 50-55 लोगों को सुरक्षित निकाला।
यूपी में आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 की मौत

यूपी के लखीमपुर और बाराबंकी में दीवार गिरने से 3-3, हमीरपुर और फतेहपुर में एक-एक की मौत हो गई। आगरा में बारिश के बीच तेज रफ्तार कार फिसलकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। लखीमपुर में ट्रॉली से टकराने के बाद अर्टिगा कार खाई में गिर गई। 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

