Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

इस आईटी कंपनी ने 150 कर्मचारियों को तोहफे में दी महंगी कारें, 33% शेयर भी दिए, वजह जानकर नम हो जाएंगी आपकी आंखें

  • एक आईटी कंपनी के मालिक ने आपने सुख-दुख की घड़ी में साथ देने वालों का कर्मचारियों का अहसान कुछ ऐसे चुकाया

नई दिल्ली : गुजरात के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया दिवाली पर अपने कर्मचारियों को महंगे तोहफे देने के लिए मशहूर हैं। चेन्नई की एक आईटी कंपनी उनसे दो कदम आगे निकल गई है। कंपनी ने पिछले साल अपने 100 से ज्यादा कर्मचारियों को महंगी कारें तोहफे में दी हैं। कंपनी के मालिक ने नए साल पर 50 कर्मचारियों को महंगी कारें गिफ्ट में दी है। इसके साथ ही कंपनी के मालिक मुरली विवेकानंदन ने पुराने कर्मचारियों को कंपनी के 33 फीसदी शेयर देने की घोषणा की है।

विवेकानंदन ने 2009 में पत्नी के साथ Ideas2IT टेक्नॉलजी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की स्थापना की थी। कंपनी फेसबुक, ब्लूमबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, मोटोरोला जैसी बड़ी कंपनियों को सेवाएं देती है। विवेकानंदन का कहना है कि कुछ कर्मचारी सुख-दुख की घड़ी में लगातार उनके साथ बने रहे। वह उनका अहसान चुकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, कंपनी के सारे शेयर मेरे और पार्टनर्स के पास हैं। अब हमने 33 फीसदी शेयर उन कर्मचारियों को देने का फैसला किया है जो लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे हैं।

विवेकानंदन के मुताबिक उनकी कंपनी ने मुनाफे को साझा करने का कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत पिछले साल कर्मचारियों की उनकी मेहनत के इनाम के तौर पर 100 कारें गिफ्ट की गई थीं। इस बार 50 कर्मचारियों को कारें दी गईं।

कई और कंपनियां दिल खोलकर अपने कर्मचारियों को तोहफे दे चुकी हैं। पिछले साल अहमदाबाद की एक आईटी कंपनी ने 13 कर्मचारियों को कारें गिफ्ट की थीं। हरियाणा की एक दवा कंपनी ने भी कर्मचारियों को पिछले साल दिवाली पर कारें गिफ्ट कीं। चेन्नई की एक ज्वैलरी कंपनी ने 10 कर्मचारियों को कार और 20 कर्मचारियों को बाइक गिफ्ट की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *