Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ा लेकिन बेरोजगारी-महंगाई बड़ी चुनौती, जानें लोगों की राय

नई दिल्ली : देश के 42.7 फीसदी लोगों का मानना है कि दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ना हमारे 74 साल के गणतंत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि है। लेकिन 50 फीसदी लोगों का मानना है कि बेरोजगारी और महंगाई देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती हैं। देश में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक प्रतिष्ठित समाचार पत्रिका की ओर से करवाए गए ऑनलाइन सर्वे में यह सामने आया है। देश भर में करवाए गए सर्वे में शामिल होने वाले आधे से ज्यादा लोगों ने माना है कि हमारा संविधान समावेशी विकास की परिकल्पना को साकार कर रहा है।

1. क्या हमारा संविधान समावेशी विकास की परिकल्पना को साकार कर रहा है?
अ) हां – 60 फीसदी
ब) नहीं – 11.5 फीसदी
स) कुछ हद तक – 28.5 फीसदी

2. आपके अनुसार देश में सामाजिक समानता की स्थिति कैसी है ?
अ) बढ़ रही है – 56.7 फीसदी
ब) घट रही है – 27.9 फीसदी
स) स्थिर है – 15.4 फीसदी

3. 75वें गणतंत्र दिवस पर भारत की प्रमुख उपलब्धि क्या मानते हैं?
अ) आर्थिक विकास और समृद्धि – 20.8 फीसदी
ब) शिक्षा-स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि- 36.5 फीसदी
स) देश का अंतरराष्ट्रीय प्रभाव – 42.7 फीसदी

4. भारत गणराज्य के सामने आज कौनसी सबसे बड़ी चुनौतियां हैं?
अ) आर्थिक एवं सामाजिक असमानता – 29 फीसदी
ब) महंगाई व बेरोजगारी – 50.50 फीसदी
स) सांप्रदायिकता व भाई-भतीजावाद – 20.50 फीसदी

5. प्रशासन में भ्रष्टाचार के बारे में आपकी क्या राय है ?
अ) कमी आई है। – 34.7 फीसदी
ब) वृद्धि हुई है। – 41.3 फीसदी
स) पहले जैसा ही है। – 24 फीसदी

6. सिविल प्रशासन में सबसे बड़ी कमी क्या देखते हैं?
अ) भ्रष्टाचार और सिफारिश का बोलबाला – 51.4 फीसदी
ब) जवाबदेही और सुनवाई का अभाव – 29.8 फीसदी
स) अकर्मण्यता और कामकाज की धीमी गति – 18.8 फीसदी

7. देश में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने को क्या करना चाहिए?
अ) गरीबी और बेरोजगारी का खात्मा हो। – 42.6 फीसदी
ब) महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा हो। – 14.2 फीसदी
स) आरक्षण व्यवस्था में सुधार – 43.2 फीसदी

8. क्या संविधान के अधिकार और कर्तव्य सिर्फ किताबों में ही सिमट गए हैं?
अ) हां, बिल्कुल – 49.7 फीसदी
ब) नहीं, जनता प्रयोग और पालन करती है – 35.6 फीसदी
स) कुछ कह नहीं सकते – 14.7 फीसदी

9. देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए क्या करना चाहिए?
अ) नागरिक अपने अधिकारों-कर्तव्यों के बारे में जागरूक हों। – 18.3 फीसदी
ब) मीडिया लोकतंत्र की मजबूती के लिए विशेष भूमिका निभाए। – 8.2 फीसदी
स) उपरोक्त दोनों – 73.5 फीसदी

10. नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की पालना करवाने के लिए सरकार क्या करे?
अ) सरकार नागरिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम चलाए – 9.5 फीसदी
ब) स्कूल स्तर से ही बच्चों को इसके लिए शिक्षित किया जाए – 13 फीसदी
स) उपरोक्त दोनों – 77.5 फीसदी

11.क्या आपने देश का संविधान पढ़ा है?
अ) पूरा पढ़ा है – 29.3 फीसदी
ब) थोड़ा बहुत – 65 फीसदी
स) बिल्कुल नहीं पढ़ा – 5.7 फीसदी

12. आपने देश के संविधान के बारे में कहां पढ़ा है?
अ) स्कूल में ही – 29 फीसदी
ब) स्कूल और कॉलेज दोनों में – 60.2 फीसदी
स) सिर्फ ऑनलाइन – 10.8 फीसदी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *