Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

पूनम पांडे की मुश्किलें बढ़ीं:एक्ट्रेस के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज, सर्वाइकल कैंसर के नाम पर मौत की झूठी खबर फैलाने का आरोप

दैनिक उजाला, मनोरंजन डेस्क : मौत की झूठी खबर फैलाने पर पूनम पांडे के खिलाफ 3 शिकायत दर्ज किए गए हैं। पूनम पांडे के खिलाफ पहली शिकायत की मांग एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख ने की। इसके बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी द्वारा पूनम पांडे के खिलाफ तीसरी लिखित शिकायत दी गई है।

उन्होंने मांग की है कि पूनम के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाए, क्योंकि पूनम ने पब्लिसिटी पाने के लिए खुद की मौत की झूठी अफवाह फैलाई और लोगों को गुमराह किया। वहीं मुंबई पुलिस का कहना है इस मामले में लीगल तरीके से कार्रवाई की जाएगी।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मुंबई पुलिस को एक पत्र लिखा है। पुलिस से पूनम पांडे के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। पत्र में लिखा है- सर्वाइकल कैंसर की वजह से मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की फर्जी खबर ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सभी को सदमे में डाल दिया।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने कई लोगों के इमोशन्स के साथ खेला है। उन्होंने उन सभी लोगों का भी मजाक उड़ाया जो सर्वाइकल कैंसर से लड़ रहे हैं। मैं सभी गवर्नमेंट लॉ एंजेसी से अपील करूंगा कि पूरे देश से झूठ बोलने पर और यह नाटक रचने पर एक्ट्रेस के खिलाफ एक केस दर्ज किया जाए। इस मामले में शामिल पीआर एजेंसी को भी सजा मिलनी चाहिए।

सत्यजीत तांबे ने शिकायत की मांग की

महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य सत्यजीत तांबे ने झूठी जानकारी का हवाला देते हुए मुंबई पुलिस से भारतीय न्याय संहिता 195 की धारा 1 (2023) के तहत पूनम पांडे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *