Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

IPL की तैयारी में जुटे खिलाड़ियों को BCCI की वॉर्निंग:कहा- सीनियर प्लेयर्स को रणजी ट्रॉफी खेलनी होगी, वर्ना एक्शन

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सीनियर प्लेयर्स को रणजी ट्रॉफी में शामिल नहीं होने के बाद वॉर्निंग दी है। बड़ौदा के क्रुणाल पंड्या और राजस्थान के दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों ने स्टेट टीम से मैच खेलने के बजाय IPL की तैयारी को प्राथमिकता दी है।

BCCI ने नेशनल सिलेक्टर्स से चर्चा के बाद सभी खिलाड़ियों को ईमेल किया। बोर्ड ने खिलाड़ियों को अपनी स्टेट टीम से रणजी ट्रॉफी में अगले राउंड का मैच खेलने के लिए कहा है।

क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, BCCI ने सोमवार को ईमेल के जरिए खिलाड़ियों को वॉर्निंग दी। बोर्ड ने कहा कि जो खिलाड़ी नेशनल स्क्वॉड और NCA में नहीं हैं, उन्हें स्टेट टीम के साथ मैच खेलना ही होगा। रणजी ट्रॉफी का अगला राउंड 16 फरवरी से शुरू होगा। सभी खिलाड़ियों को इस राउंड में स्टेट टीम के साथ शामिल होने की वॉर्निंग दी गई है। अगर खिलाड़ी फिट होने के बावजूद रणजी खेलने नहीं उतरे तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

बड़ौदा के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अभी से IPL की तैयारी करना शुरू कर दिया है। उन्हें अब अपनी घरेलू टीम से रणजी मैच खेलना ही होगा।

क्रुणाल ने घरेलू क्रिकेट में लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट खेला था, लेकिन वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के लिए अवेलबल नहीं रहे। दूसरी ओर, चाहर ने पारिवारिक कारणों से दिसंबर-जनवरी में ब्रेक लिया था। वह अब फिट हैं, लेकिन फिर भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेल रहे।

इतना ही नहीं, सीनियर टीम से बाहर हुए श्रेयस अय्यर और मेंटल ब्रेक के बाद वापसी कर चुके ईशान किशन को भी अपने स्टेट की टीम से खेलना ही होगा। ईशान झारखंड और श्रेयस मुंबई से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *