Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

राहुल गांधी ने रैंगलर जीप में किया बिहार का दौरा, सारथी बने तेजस्वी यादव, यूपी में आज प्रियंका भी यात्रा में होंगी शामिल

  • बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और आज शाम तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को बिहार के सासाराम में राहुल गांधी के साथ उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए। बिहार में यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और आज शाम तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। यात्रा जब सासाराम से होकर गुजरी तो तेजस्वी यादव राहुल गांधी और अन्य नेतागण एक जीप में सवार देखे गए। को मुख्य जीप में बिठाते हुए देखा गया। राजद नेता तेजस्वी ने एक्स पर इस यात्रा की तस्वीर भी पोस्ट की।

आज तेजस्वी यादव बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के धनैचा में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान राहुल गांधी के साथ मंच भी साझा करेंगे। यह पहली बार होगा जब राजद नेता को बिहार में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते देखा जाएगा। आपको मालूम है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया ब्लॉक से अपना नाता तोड़ पहले ही तोड़ चुके हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने बताया कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 34वां दिन है और राहुल गांधी आज रोहतास में किसान नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। आज दोपहर करीब 2:30 बजे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी कैमूर में एक सभा को संबोधित करेंगे और शाम करीब 5 बजे यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा शाम 4 बजे के बाद उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश करेगी। 22 और 23 फरवरी को यात्रा को ब्रेक दिया जाएगा। यह यात्रा 25 फरवरी की शाम तक उत्तर प्रदेश में जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुक्रवार की शाम प्रवेश करते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी चंदौली में शामिल हो जाएंगी। पूर्व से लेकर पश्चिम तक मणिपुर-मुंबई यात्रा 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इसका उद्देश्य रास्ते में आम लोगों से मिलते हुए “न्याय” का संदेश फैलाना है।

राहुल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रशंसा की

इससे पहले गुरुवार को यात्रा बिहार के औरंगाबाद पहुंची जहां राहुल गांधी ने चुनावी बांड को रद्द करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की प्रशंसा की और आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता में आने पर देश भर में वित्तीय सर्वेक्षण कराने का वादा किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *