Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

पत्नी की गर्दन हाथ में लेकर थाने पहुंचा पति:घर में प्रेमी का लव लेटर मिला तो सिर धड़ से अलग किया

बाराबंकी : राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां पति ने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पति कटा हुआ सिर हाथ में लेकर थाने जा रहा था। रास्ते में ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने पुलिसवालों से कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी। गिरफ्तार कर लो। वारदात फतेहपुर कोतवाली के बसारा गांव की है।

हत्या के आरोपी पति का नाम अनिल है। ये पूरी घटना बाराबंकी जिले के बसारा गांवी की है। जहां अनिल कन्नौजिया अपने परिवार के साथ रहता है। अनिल की शादी कुछ साल पहले वंदना नामक युवती से हुई थी। अनिल का अरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स से बात करती है। उसने अपनी पत्नी को काफी समझाया लेकिन वो नहीं मांगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनिल को एक पत्र मिला। पत्र उसकी पत्नी के प्रेमी द्वारा लिखा गया था। पत्र देखने के बाद अनिल को गुस्सा आया और उसने प्रेम पत्र के बारे में पत्नी से पूछताछ तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्साए अनिल ने बांका उठाया और पत्नी की गर्दन काट दी। उसने बांके से पत्नी का गर्दन शरीर से अलग कर दिया और फिर पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में लटकाते हुए कमरे से बाहर निकला। पति के हाथ में पत्नी का सिर देखकर गांव वाले कांप उठे।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने थाने पहुंचने से पहले पति को गिरफ्तार कर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *