दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गई है। भारत ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस आधार पर भारत को 126 रन की बढ़त मिली है।
इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल दो विकेट पर 207 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन आज उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लड़खड़ा गई। टीम मात्र 112 रन ही जोड़ पाई और बचे हुए 8 विकेट गवां दिये। भारत को तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले स्पिनर रविचन्द्र अश्विन के रूप में बड़ा झटका लगा था। पारिवारिक कारणों के चलते अश्विन इस मैच को बीच में ही छोड़कर चले गए हैं। अश्विन की गैरमौजूदगी के बावजूद भारत ने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को मात्र 319 रन पर समेत दिया।
दूसरे दिन इंग्लैंड ने बैजबॉल की रणनीति अपनाते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने मात्र 87 गेंद पर शतक लगाया था। तन किसी ने नहीं सोचा था कि इंग्लैंड इतने कम टोटल पर ऑलआउट हो जाएगी। डकेट ने 151 गेंद पर 23 चौके और दो सिक्स की मदद से 153 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 41 रन बनाए। वहीं ऑली पोप ने 39 रन रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड के 8 खिलाड़ी 20 का आंकड़ा भी नहीं छू पाये। भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विककेट झटके। उनके अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने दो, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक और अश्विन ने एक विकेट लिया।

