Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

बोर्ड परीक्षा…शिक्षा मंत्री ने बच्चों को तिलक लगाया:फूल देकर एग्जाम हाल में भेजा; 8 हजार केंद्र पर 55 लाख स्टूडेंट्स की परीक्षा

लखनऊ : यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। इसको लेकर 8 हजार 265 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 55 लाख 25 हजार 308 स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गई हैं। पहली पाली में दसवीं के छात्रों की हिंदी की परीक्षा है। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में भी हिंदी की परीक्षा है। प्रदेश के 8265 केंद्रों पर 55.25 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में सेंधमारी, किसी भी तरह की गड़बड़ी, अफवाह फैलाने और मिलीभगत करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस वर्ष परीक्षाएं मात्र 12 कार्य दिवसों में ही संपन्न होंगी।

माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी विषय की परीक्षा समाप्त होने से पूर्व यदि उसका प्रश्नपत्र या उसके किसी भाग को वाट्सएप, सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से वायरल किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई होगी। संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्रों के साथ ही चिह्नित 16 जिलों में एसटीएफ, एलआईयू विशेष निगरानी रखेगी। प्रश्नपत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोले जाएंगे। कॉपी संकलन केंद्रों व स्ट्रांग रूम पर तीसरी आंख से नजर रखने के साथ ही 24 घंटे सशस्त्र बल तैनात किए जाएंगे। नकल रोकने के लिए 1297 सेक्टर मजिस्ट्रेट 430 जोनल मजिस्ट्रेट, 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक, 416 सचल दस्तों का गठन किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *