Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

सपा-कांग्रेस गठबंधन से बौखलाई जयंत चौधरी की पार्टी RLD, बोली- हमें देश दे दो हम…

  • (Samajwadi Party) और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन पर रालोद ने टिप्पणी की है। रालोद नेता ने दोनों पार्टियों के अलायंस पर निशाना साधा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी बची 63 सीटों पर सपा अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसी बीच जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की पार्टी रालोद (RLD) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

लखनऊ में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सपा के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम भारत को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने के लिए एक साथ आए हैं। आज किसान परेशान हैं। जवान परेशान हैं। लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में हम भाजपा को हटाने के लिए संकल्प लेकर एक साथ आए हैं। हमें भरोसा है कि देश में फैले अन्याय को दूर करने में ये गठबंधन कामयाब रहेगा।

इसी बीच रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने बिना किसी पार्टी और नेता का नाम लिए तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा, “जिन लोगों से घर संभलता नहीं, पार्टी संभालती नहीं, गठबंधन संभलता नहीं, वह कह रहे हैं हमें देश दे दो हम संभालेंगे!”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *