Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

BJP और JDU शासन : बिहार दिवस के दिन कोसी नदी पर बना पुल गिरा, एक मजदूर की मौत, 9 गंभीर घायल

नई दिल्ली : बिहार के कोसी नदी पर बन रहा पुल आज सुबह सात बजे गिर गया। इसके कारण पूरे क्षेत्र में अफराफतरी मच गई। पिलर संख्या 50 से 52 के बीच इसका एक स्लैब गिरने के कारण एक मजूदर की मौके पर ही मौत हो गई और नौ मजदूर बहुत ही गंभीर रूप से घायल हैं। घटनास्थल से निर्माण कर रही ट्रांसरेल और गैमन कंपनी का प्रबंधन फरार हो गया है।

सुपौल डीएम कौशल कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे यह दुर्घटना हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9 गंभीर घायल हैं। इस हादसे में घायल अन्य लोगों को भी बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में मृतक मजदूर पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है। इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

देश का सबसे लंबा पुल

कोसी नदी पर केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 1200 करोड़ की लागत बना जा रहा यह पुल किसी नदी पर देश का सबसे लंबा पुल बताया जा रहा है। इसकी लंबाई 10.2 किलोमीटर लंबे है। इससे सुपौल और मधबनी की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *