Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

‘मोदी को वोट नहीं तो नौकरी नहीं करने देंगे’:पूर्व सांसद अहलावत बोलीं- 5 साल सूरजगढ़ में घुसने नहीं दूंगी

झुंझुनूं : वोट के लिए पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने मंच से कर्चमारियों-अधिकारियों को खुली चुनौती दे दी। कहा कि मोदी को वोट नहीं देने को सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नौकरी करने का अधिकार नहीं है। वे अपना बिस्तर बांध लें, 5 साल सूरजगढ़ में घुसने नहीं दूंगी।

पूर्व सांसद शनिवार 30 मार्च को झुंझुनूं के सूरजगढ़ में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री संतोष अहलावत अधिकारियों को धमकी देतीं नज़र आईं। उनके इस विवादित बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है।

झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के प्रचार अभियान के दौरान एक विवादित बयान दे डाला है। सूरजगढ़ में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अहलावत ने क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘सभी अधिकारी-कर्मचारी कान खोलकर सुन लो… मेरे किसी कार्यकर्ता को परेशान किया तो ठीक नहीं होगा।’

‘5 साल घुसने नहीं दूंगी’

अहलावत यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे ये भी कहा कि जो प्रधानमंत्री मोदी को वोट नहीं देगा, उसे सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुर्सी पर बैठकर नौकरी करने का कोई हक नहीं है। पांच साल घुसने नहीं दूंगी।

‘.. तो मैं फिर स्कूल चलाऊंगी’

पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने भाजपा और पार्टी समर्थित प्रत्याशी के लिए वोट अपील करते हुए कहा, ‘ये आखिरी मौका है। अगर इस बार भी चूक गए तो मैं फिर स्कूल चलाऊंगी। पार्टी से भी बोल दूंगी कि मेरे बस की बात नहीं। भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने मुझे अपनी बेटी दी है। वो मेरे संबंधी हैं। वो जितने मेरे हैं उतने ही आपके भी हैं।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *