Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मध्यप्रदेश : प्रवासी भारतीय सम्मलेन में राष्ट्रपति ने की शिरकत, देखें फोटो

इंदौर : प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश‍िष्‍ट हस्तियों को सम्‍मानित किया।

सम्‍मान समारोह के बाद उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि वे इस समारोह में आकर प्रसन्‍न हैं। उन्‍होंने आयोजन की तारीफ की और गुयाना और सूरीनाम के राष्‍ट्रप‍ति की इस आयोजन में मौजूदगी को लेकर भी खुशी व्‍यक्‍त की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि प्रवासी भारतीय अलग-अलग देशों में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उनकी सफलता की बदौलत विदेशी धरती पर भारत की पहचान बन रही है। अगले 25 साल में नए सफर पर भारत है। आपको एकजुट होकर इस शक्ति का राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा।

उन्‍होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो चुके हैं। इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने अगले 25 साल में विकास करने को लेकर रूपरेखा बनाई है, जिसमें भारत को मजबूत किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *