Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

‘मुसलमान सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल करते हैं’: पीएम के ‘ज्यादा बच्चे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार

नई दिल्ली : हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत में मुस्लिम पुरुष सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी के जवाब में आई है, पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो देश की संपत्ति उन लोगों को वितरित करेगी जिनके पास अधिक बच्चे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू समुदाय के बीच नफरत फैलाने के लिए झूठ फैला रहे हैं।

ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि मुसलमान अधिक बच्चे पैदा कर रहे हैं। मोदी सरकार का डेटा खुद कहता है कि मुसलमानों की प्रजनन दर गिरी है, लेकिन वह कह रहे हैं कि हम अधिक बच्चे पैदा कर रहे हैं। BJP और RSS यह दावा करने के लिए यह झूठ फैला रहे हैं कि भारत में मुसलमान बहुसंख्यक हो जाएंगे। AIMIM चीफ ने आगे कहा कि भारत में पुरुषों में अगर कोई सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल करता है, तो वो मुस्लिम हैं। ये मैं नहीं कह रहा। यह सरकारी डेटा है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख ने मुसलमानों को ‘घुसपैठिए’ कहने के लिए पीएम मोदी पर हमला बोला। ओवैसी ने पीएम मोदी पर डर पैदा करने का आरोप लगाया और आरोप लगाया कि वह 2002 से मुस्लिम-दलित नफरत फैला रहे हैं। AIMIM प्रमुख ओवैसी ने आगे कहा, ‘हर अखबार मोदी की गारंटी लिखता है। मोदी की एक ही गारंटी है, वह है दलितों और मुसलमानों के प्रति नफरत। आप कब तक यह नफरत फैलाते रहेंगे? हमारा विश्वास और धर्म अलग है, लेकिन हम भी इस देश के नागरिक हैं।ओवैसी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास कहकर सबको धोखा दे रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *