Breaking
Sat. May 16th, 2026

मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से नामांकन दाखिल किया:गंगा पूजन किया, क्रूज की सवारी की; काल भैरव के दर्शन करके कलेक्ट्रेट पहुंचे

वाराणसी : पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल हुए।

पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पीएम के चेहरे पर उत्साह देखने को मिला।
वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के समक्ष पीएम मोदी ने नामांकन का पर्चा भरा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *