Breaking
Sat. May 16th, 2026

Gujarat: राजकोट में TRP Mall के गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, अब तक 20 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

राजकोट : गुजरात के राजकोट जिले के कालावड में शनिवार की शाम भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में आग लगी है। अब तक हादसे में कुल 20 लोगों की जान जा चुकी है। गेमिंग जोन में जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वीकेंड पर कई परिवार अपने बच्चों के साथ मॉल के गेम जोन में पहुंचे थे। सूचना पाकर दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। वहीं, पुलिस ने गेमिंग जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

गेमिंग जोन में अचानक आग लगी और फिर अफरा-तफरी मच गई। पांच किलोमीटर की दूरी तक धुएं का गुबार देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार आग और धुएं के बीच अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन की मानें तो इस हादसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

मृतकों के शव बुरी तरह झुलस चुकी है, शवों की शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय गेमिंग जोन में कितने लोग मौजूद थे। इस हादसे के बाद राजकोट के सारे गेमिंग जोन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

राजकोट पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने कहा, “दोपहर में TRP गेमिंग ज़ोन में आग लग गई। बचाव कार्य जारी है। आग नियंत्रण में है। हम अधिक से अधिक शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक, लगभग 20 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। गेमिंग जोन का स्वामित्व युवराज सिंह सोलंकी नामक व्यक्ति के पास है। हम लापरवाही के लिए मामला दर्ज करेंगे, आगे की जांच तब होगी जब हम यहां बचाव अभियान पूरा कर लेंगे।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *