Breaking
Fri. May 15th, 2026

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, पूर्वी UP और राजस्थान में सक्रिय हुआ मानसून

जम्मू : दक्षिण कश्मीर में चल रही भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। कश्मीर प्रशासन ने बारिश की गंभीरता को देखते हुए बालटाल और पहलगाम के रास्ते चल रही इस यात्रा को बारिश थम जाने तक के लिए रोक दिया है। अधिकारियों ने बताया है कि दोनों की मार्गों पर रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। इसके कारण यह निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जम्मू कश्मीर के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 1.50 लाख से अधिक दर्शानार्थियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। पिछले साल मात्र साढ़े चार लाख लोगों को ही ये दर्शन हो पाया था। यह गुफा 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस साल यह यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी। इसके लिए सबसे लंबा रास्ता पहलगाम से होकर जाता है। इस मार्ग से गुफा की कुल दूरी 48 किलोमीटर पड़ती है।

दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में सक्रिय है जबकि यह पश्चिमी राजस्थान, तेलंगाना और रायलसीमा में कमजोर हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिकतर स्थानों पर तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश हुई।

आईएमडी ने दिया अलर्ट, 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर जबकि पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *