Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

Delhi MCD : आखिर ये कैसी शपथ, जनता द्वारा चुने गए पार्षदों ने मनोनीत के बाद ली शपथ, AAP का विरोध

नई दिल्ली : आप के पार्षदों के विरोध के बाद भी पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई। सबसे पहले मनोनीत पार्षद विनोद फिर लक्ष्मण ने शपथ ली। इसके बाद बाकी मनोनीत सदस्यों मुकेश मान, सुनील चौहान, राजकुमार भाटिया, संजय त्यागी ने शपथ ग्रहण किया। मनोज कुमार जैन, रोहताश कुमार, श्वेता कमल खत्री के बाद वार्ड संख्या एक से चुनाव जीतकर आए पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू हुआ।

दिल्ली के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनावों की प्रक्रिया MCD के सिविक सेंटर में शुरू हो गई है। सबसे पहले 10 मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान AAP नेताओं ने नारेबाजी की और भाजपा नेता ने भी जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस बीच, भाजपा सांसद हंसराज हंस ने दावा किया कि मेयर भाजपा का ही होगा। वहीं आप नेता मुकेश गोयल ने कहा, संवैधानिक तरीका यह है कि पहले चुनाव जीतकर आए पार्षदों को शपथ दिलाई जाए, बाद में मनोनीत पार्षदों को।

AAP ने महापौर पद के लिए शैली ओबेरॉय और भाजपा ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। ऐसे में राजधानी को एक महिला मेयर मिलना तय है। MCD चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक 6 जनवरी को हुई थी, लेकिन हंगामे के कारण मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था। आज फिर वैसे ही हालात बनते नजर आ रहे हैं।

बड़े अपडेट्स

  • AAP नेता मुकेश गोयल ने कहा कि संवैधानिक तरीका यह है कि पहले चुनाव जीतकर आए पार्षदों को शपथ दिलाई जाए, बाद में मनोनीत पार्षदों को। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
  • BJP नेता शिखा राय ने कहा कि सदन की कार्यवाही जहां छोड़ी गई थी, वहीं से शुरू होगी।
  • सदन में सबसे पहले मनोनीत पार्षद विनोद फिर लक्ष्मण ने शपथ ली। इसके बाद मुकेश मान, सुनील चौहान, राजकुमार भाटिया, संजय त्यागी को शपथ दिलाई गई। मनोज कुमार जैन, रोहताश कुमार, श्वेता कमल खत्री के बाद वार्ड संख्या एक से चुनाव जीतकर आए पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू हुआ।
  • आप नेता सौरव भारद्वाज ने कहा, ‘भाजपा आज नगर निगम में कब्जा करने के लिए लाठी डंडों के साथ फोर्स लाई है। क्या किसी सदन में ये देखा है ?
  • क्या BJP डरा-धमका कर जबरदस्ती MCD पर कब्जा करना चाहती है।’ वहीं, संजय सिंह ने कहा कि MCD में BJP का ‘डंडा लोकतंत्र’ चलने नही देंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *