Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

बांग्लादेश में शेख हसीना का इस्तीफा, सेना अंतरिम सरकार बनाएगी:सेना प्रमुख बोले- हालात सुधारने का मौका दीजिए

नई दिल्ली : बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन के हिंसक होने के बाद सोमवार को ढाका में हालात बेकाबू हो गए हैं। करीब 4 लाख लोग सड़कों पर हैं।

राजधानी में जगह-जगह हिंसा और तोड़फोड़ हो रही है। पीएम शेख हसीना ने पीएम आवास छोड़ दिया है। न्यूज एजेंसी AFP ने सूत्रों के हवाले बताया है कि प्रधानमंत्री ने ढाका छोड़कर किसी सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गई हैं। उनके साथ उनकी बहन रेहाना भी हैं।

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हसीना मिलिट्री हेलिकॉप्टर से भारत पहुंच गई हैं। उनके पश्चिम बंगाल में होने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो की मुताबिक, कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं। इसमें 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने तंगेल और ढाका में अहम हाइवे पर कब्जा कर लिया है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हसीना ने इस मिलिट्री हेलिकॉप्टर से ढाका छोड़ा है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हसीना ने इस मिलिट्री हेलिकॉप्टर से ढाका छोड़ा है।

शेख हसीना की यह फुटेज हेलिकॉप्टर में बैठने के पहले की है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शेख हसीना की यह फुटेज हेलिकॉप्टर में बैठने के पहले की है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सेना प्रमुख ने कहा- पीएम हसीना ने इस्तीफा दिया, अंतरिम सरकार बनेगी 

सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने कहा कि जो हत्या हुई उस पर न्याय होगा। हमने सभी दलों से बात की। हमने एक अच्छी बातचीत की। पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। अब हम शासन करेंगे।अंतरिम सरकार का गठन करके शासन करेंगे हमारे देश का नुकसान हो रहा है। संपत्ति का नुकसान हो रहा है। मुझे दायित्व दीजिए, मैं सब संभाल लूंगा।

सेना प्रमुख ने कहा- देश में शांति वापस लाएंगे

सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने कहा कि आपकी जो मांग है उसे हम पूरा करेंगे। देश में शांति वापस लाएंगे। तोड़फोड़-आगजनी मारपीट से दूर रहिए। आप लोग हमारे साथ मिलकर चलेंगे तो हालात सुधरेंगे। मारपीट हिंसा से कुछ नहीं मिलेगा। संघर्ष और अराजकता से दूर रहिए।

प्रधानमंत्री ऑफिस में हजारों लोग घुसे

हजारों लोग PM ऑफिस में घुस गए हैं। वे यहां हाथ उठाकर जयकार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हैं।

शेख हसीना के इस्तीफे देने की खबर

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *