Breaking
Fri. Sep 25th, 2026

BJP विधायक के अंतिम दर्शन को 10 हजार लोग उमड़े:आगरा में सांसद रो पड़े, सपा के MP ने भी श्रद्धांजलि दी

आगरा : आगरा में फतेहाबाद सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन हो गया। गुरुवार देर शाम 8.30 बजे उन्होंने नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 73 साल के छोटेलाल वर्मा को कई दिनों से बुखार था। दो दिन पहले 22 सितंबर को उन्हें आगरा में उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा। सुबह 11 बजे उनकी शव यात्रा पैतृक गांव नगला देवहंस के लिए निकली। लगभग 1:30 बजे शव गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

10 हजार से अधिक लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए। कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर उनके संस्मरण सुनाते-सुनाते भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक पड़ीं। सपा सांसद ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

7 जुलाई, 1953 को आगरा में जन्मे छोटे लाल वर्मा मल्लाह (निषाद) समाज से आते थे। उनकी अपनी विधानसभा में पिछड़ों और कमजोर वर्गों के बीच गहरी पैठ थी। वे खेती और पेट्रोल पंप व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे।

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव पहुंचे।

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव पहुंचे।

अंतिम दर्शन करने आने वालों में महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक नजर आई।

अंतिम दर्शन करने आने वालों में महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक नजर आई।

विधायक छोटेलाल वर्मा की शव यात्रा पूरी हो चुकी है। आगरा विभव नगर से शव को फतेहाबाद नगला देव हंस ले जाया गया है। यहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

विधायक छोटेलाल वर्मा की शव यात्रा पूरी हो चुकी है। आगरा विभव नगर से शव को फतेहाबाद नगला देव हंस ले जाया गया है। यहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *