Breaking
Sat. Nov 14th, 2026

सूर्यवंशी बने दुनिया के सबसे युवा टी-20 कप्तान:15 साल 232 दिन की उम्र में बिहार की कमान संभाली; सूर्यकुमार की 15 बॉल पर फिफ्टी

भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हो रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमा दी है।

बिहार-सौराष्ट्र मैच में बना सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बिहार और सौराष्ट्र के बीच मैच खेला जा रहा है। वैभव 15 साल और 232 दिन की उम्र में बिहार की कप्तानी कर रहे हैं। इसके साथ ही वे इस फॉर्मेट में अब तक के सबसे युवा कप्तान बन गए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के नाम था। उन्होंने 7 अगस्त 2025 को साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में अपनी टीम की कप्तानी की थी।

टूर्नामेंट के सबसे युवा शतकवीर: पिछले सीजन महाराष्ट्र के खिलाफ वैभव ने 58 गेंदों में शतक लगाया था। इस पारी के साथ वे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे।

सूर्यकुमार ने हैदराबाद के खिलाफ जमाई हाफ सेंचुरी

भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता में हैदराबाद के खिलाफ मैच में 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उनकी नाबाद 60 रन की पारी की मदद से मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने 173 रन का लक्ष्य 13.1 ओवर में हासिल कर लिया।

सूर्यकुमार यादव ने 21 बॉल में नाबाद 60 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने 21 बॉल में नाबाद 60 रन बनाए।

चंडीगढ़ ने बड़ौदा को 3 विकेट से हराया

चंडीगढ़ ने बड़ौदा को 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। कप्तान क्रुणाल पंड्या 40 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शिवालिक शर्मा ने 45 रन की पारी खेली।

चंडीगढ़ की ओर से भगमेंदर लाथर ने 2 विकेट लिए। संदीप शर्मा, चिरागवीर धिंडसा और शिवम भांबरी को 1-1 विकेट मिला।

पुडुचेरी ने महाराष्ट्र को 15 रन से हराया

पुडुचेरी ने महाराष्ट्र को 15 रन से हराया।पहले बल्लेबाजी करते हुए पुडुचेरी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन बनाए। भानु आनंद और परमीश्वरन शिवरामन ने 46-46 रन की पारी खेली, जबकि पुगाझेंडी आकाश ने 14 गेंदों पर 42 रन बनाए।

पंजाब ने हरियाणा को 4 विकेट से हराया

पंजाब ने हरियाणा को 4 विकेट से हरा दिया। इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाए। पंजाब ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *