Breaking
Fri. Nov 13th, 2026

असम में बस-ट्रक भिड़ंत, 24 की मौत, ज्यादातर स्टूडेंट:गाड़ी काटकर शव निकाले; बस के 12 चालान कट चुके थे

कांजीरंगा : असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

असम के मंत्री और बोकाखाट से विधायक अतुल बोरा ने इसकी जानकारी दी है।

टक्कर के बाद मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए। रेस्क्यू टीम ने बस काटकर शवों को बाहर निकाला। बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है।

लोकल मीडिया के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई गाड़ी के 12 चालान कट चुके थे। इनमें से 38,500 रुपए का जुर्माना भरा जा चुका था, जबकि 4,000 रुपए का एक चालान अब भी बकाया था। कमर्शियल गाड़ी की ओवरस्पीडिंग पर यह जुर्माना लगता है।

…

मिनी बस तेज रफ्तार में थी और ट्रक से टकरा गई।

मिनी बस तेज रफ्तार में थी और ट्रक से टकरा गई।

हादसे से मिनी बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

हादसे से मिनी बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

हादसे में मिनी बस में सवार ज्यादातर लोगों की मौत हो गई है।

हादसे में मिनी बस में सवार ज्यादातर लोगों की मौत हो गई है।

मारे गए लोगों में ज्यादातर स्टूडेंट्स थे।

मारे गए लोगों में ज्यादातर स्टूडेंट्स थे।

शवों और घायलों को एंबुलेंस नहीं होने पर पिकअप से अस्पताल ले जाया गया।

शवों और घायलों को एंबुलेंस नहीं होने पर पिकअप से अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस बोली- बस तेज रफ्तार में थी, ड्राइवर ने नियम का पालन नहीं किया

गोलाघाट के एसएसपी स्वप्निल डेका ने पीटीआई को बताया कि मिनी बस बोकाखाट से नगांव जा रही थी। बस तेज रफ्तार में थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई।

हादसे के बाद घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री ने हादसे पर शोक जताया है।

असम में 5 साल में सड़क हादसों में 15 हजार से ज्यादा मौतें

केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 से 2024 के बीच राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 15,306 लोगों की मौत हुई। इनमें 2024 में सबसे ज्यादा 3,351 लोगों की जान गई। वहीं, 2023 में 3,296 और 2022 में 2,994 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, इसके बाद की जानकारी नहीं आई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *