Breaking
Fri. Nov 13th, 2026

नागपुर में होटल में लगी भीषण आग, मंडल अधिकारी की जिंदा जलकर मौत, जलकर खाक हो गयी जगह

  • नागपुर के बाजार गांव में स्थित अनंतारा होटल में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई

महाराष्ट्र के नागपुर में जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले के बाजार गांव इलाके में स्थित अनंतारा नाम के होटल में गुरुवार की रात भीषण आग लग गई है। इस हादसे में एक शख्स की जिंदा जलकर मौत की खबर सामने आ रही है। आग लगने की इस घटना के सही कारण के बारे में अब तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

नागपुर अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित बाजार गांव के एक होटल में शुक्रवार की रात भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे होटल को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में होटल के कमरे में धुआं भर गया और दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में होटल पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों ने अचानक होटल में ऊंची लपटे देखीं, देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना के बाद कोढाली फायर ब्रिगेड को तुरंत इसके बारे में सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में भी आधी रात को एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

मृतक की पहचान सामने आई

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर के होटल में आग के कारण जान गंवाने वाले मृतक की पहचान मनोज सदाशिवराव बांडे (निवासी- अमरावती जिला) के रूप में की गई है। वे अमरावती के अंजनगांव सुरजी तहसील कार्यालय में मंडल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पानी का छिड़काव करती रही। दमकल विभाग के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने में का प्रयास किया होटल में आग लगने का सही कारण फिलहाल पता नहीं लग पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड इस पूरी घटना की जांच कर रही हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *