Breaking
Thu. Nov 12th, 2026

रोहित शर्मा को मिलेगा नया ओपनिंग पार्टनर, बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे वनडे में शुभमन गिल नहीं खेलेंगे, ऐसे में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कौन करेगा, ये एक बड़ा सवाल है

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को अब नया ओपनिंग पार्टनर मिलने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना है। इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन काफी कुछ बदली बदली सी नजर आएगी। खास बात ये है कि कप्तान शुभमन गिल भी इस मैच में नहीं खेलेंगे, साथ ही केएल राहुल भी गैरहाजिर रहेंगे।

श्रेयस अय्यर संभालेंगे आखिरी दो वनडे मैचों में भारतीय टीम की कमान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच शुक्रवार को खेला जाना है। आखिरी के दो मैच शुभमन गिल और केएल राहुल मिस करेंगे। इसका ऐलान पहले ही कर दिया गया था। वनडे के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच भी होंगे, उसी की तैयारी के लिए शुभमन गिल और राहुल निकल गए हैं। लिहाजा कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को दी गई है। वे पहली बार वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इस बीच सवाल ये है कि रोहित शर्मा का जोड़ीदार कौन होगा। 

ओपनिंग के लिए रुतुराज गायकवाड और ईशान किशन के रूप में दो विकल्प मौजूद

शुभमन गिल की गैरहाजिरी में भारत के पास ओपनिंग के लिए दो विकल्प मौजूद हैं। रुतुराज गायकवाड और ईशान किशन। ईशान को तो बचे हुए दो मैचों के लिए उपकप्तान भी बनाया गया है, यानी उनकी जगह तो प्लेइंग इलेवन में पक्की सी नजर आ रही है। इस बीच उम्मीद यही की जानी चाहिए कि रुतुराज गायकवाड को रोहित के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है। वैसे तो गायकवाड ने ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने खुद को साबित किया है। वहीं अगर ईशान ने ओपनिंग नहीं की तो उन्हें नीचे के क्रम में राहुल की जगह उतारा जा सकता है।

 
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेट कीपर), नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर।

न्यूजीलैंड टीम का पूरा स्क्वाड: विल यंग, ​​फिन ऐलन, निक केली, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डीन फ़ॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल हे, ब्रेट रैंडेल। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *