Breaking
Sat. Nov 14th, 2026

अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी:कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने से 8000 फ्लाइट्स कैंसिल, 15 लाख यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से ज्यादा समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन, यानी FAA ने सुरक्षा कारणों से देशभर के एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश दिया था।

इस दौरान 8,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और करीब 15 लाख यात्री प्रभावित हुए। शुक्रवार रात उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई, लेकिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं।

11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले (9/11) के बाद यह दूसरी बार है, जब अमेरिका में सभी उड़ानें रोकी गईं। इससे पहले जनवरी 2023 में FAA के मुख्य कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण ऐसा हुआ था।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी के बाद लॉस एंजिलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे के पास खड़े विमान।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी के बाद लॉस एंजिलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे के पास खड़े विमान।

उड़ानों पर रोक लगाए जाने के बाद टेक्सास के डलास-फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे पर खड़े विमान।

उड़ानों पर रोक लगाए जाने के बाद टेक्सास के डलास-फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे पर खड़े विमान।

न्यूजर्सी में चेक-इन करने के लिए इंतजार करते और परेशान होते यात्री।

न्यूजर्सी में चेक-इन करने के लिए इंतजार करते और परेशान होते यात्री।

फ्लाइट्स पर रोक लगाए जाने के बाद न्यूयॉर्क के नेवर्क एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठकर फ्लाइट का इंतजार करते यात्री।

फ्लाइट्स पर रोक लगाए जाने के बाद न्यूयॉर्क के नेवर्क एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठकर फ्लाइट का इंतजार करते यात्री।

अमेरिका में उड़ानों पर रोक के बाद मैक्सिको के कैनकन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे यात्री।

अमेरिका में उड़ानों पर रोक के बाद मैक्सिको के कैनकन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे यात्री।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *