Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत:वृंदावन जल चढ़ाकर एक ही बाइक से लौट रहे थे; सुरीर कस्बे के पास हुआ हादसा

मथुरा : मथुरा में सोमवार को सड़क हादसे में 3 कांवड़ियों की मौत हो गई। कांवड़ियों की बाइक खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। तीनों कांवड़ियों एक ही बाइक पर थे। वृंदावन से कांवड़ चढ़ाकर वापस सुरीर लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ।

इंस्पेक्टर संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि तीनों कावंड़िये सुरीर थाना क्षेत्र के बीजऊ गांव के निवासी थे। उनकी पहचान 18 वर्षीय मानव, 21 वर्षीय उसका दोस्त वेद प्रकाश, 20 वर्षीय दोस्त नरेश के रूप में हुई। यह लोग रविवार की शाम अपने 22 साथियों के साथ डाक कावड़ लेने के लिए निकले थे।

यह बुलंदशहर के राजघाट अलग-अलग वाहनों से गए थे। वहां से गंगाजल लेकर सोमवार सुबह वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे। यहां जलाभिशेक के बाद सभी अपने घर लौट रहे थे। एक बाइक पर नरेश, मानव और वेद प्रकाश सवार थे। नगला परसौती में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया कि वेद प्रकाश पेशे से डिप्लोमा इंजीनियर था। वर्तमान में गुड़गांव की एक ऐसी कंपनी में नौकरी कर रहा था। मानव पलवल में नौकरी करता था। इंस्पेक्टर के अनुसार नरेश के परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *