Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में प्रकट हुए भगवान श्रीकृष्ण:5 क्विंटल पंचामृत से अभिषेक हुआ, 1000 किलो फूल बरसाए; नंद के घर आनंद भयो…जयघोष से गूंजा जन्मस्थान

दैनिक उजाला, मथुरा : जन्माष्टमी पर मथुरा कान्हा के जन्मोत्सव में रंग गया। जन्मस्थान में भगवान श्रीकृष्ण प्रकट हुए। इससे पहले नंदलाल का 1008 कमल पुष्प से सहस्त्रार्चन हुआ। 10 लीटर गुलाब जल, 1000 किलो गुलाब के पुष्पों की बारिश की गई।

भगवान श्री कृष्ण की चल प्रतिमा को गर्भ गृह से बाहर लाया गया। जहां कमल पुष्प पर विराजमान कान्हा का स्वर्ण मंडित कामधेनु गाय से दुग्धाभिषेक हुआ। 5 कुंतल पंचामृत से महंत नृत्यगोपाल दास ने अभिषेक किया। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…के उद्घोष से जन्मस्थान गूंज उठा। शृंगार आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए।

सुबह 5 बजे कान्हा की मंगला आरती से जन्माष्टमी की शुरुआत हुई। जन्मभूमि को कारागार की तरह सजाया गया है। सीएम योगी भी सुबह जन्मभूमि पहुंचे। पूजा-पाठ कर दान किया। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने गोवर्धन में पूजा की।

कवि कुमार विश्वास भी मथुरा में हैं। उन्होंने रमण रेती की मिट्‌टी पर लोट लगाई। मान्यता है कि रमण रेती यमुना किनारे की वही जगह है, जहां बाल काल में भगवान कृष्ण रेती पर लेटते थे।

भगवान श्रीकृष्ण का कामधेनु गाय से दुग्धाभिषेक।

भगवान श्रीकृष्ण का कामधेनु गाय से दुग्धाभिषेक।

भगवान श्रीकृष्ण की शृंगार आरती हुई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *