Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में व्यापारी के घर फर्जी ED की रेड:कारोबारी के पूछने पर हुआ शक, मेयर का दरवाजा खटखटाया, लोग पहुंचे तो भाग गए

दैनिक उजाला, मथुरा : मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी राधा ऑर्चिड में शुक्रवार की सुबह 3 पुरुष, 1 महिला पहुंचे। पुरुषों में एक पुलिस की वर्दी में थे। व्यापारी के घर पहुंचे महिला पुरुषों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताया और सर्च वारंट दिखाया।

इसके बाद उनकी बातचीत से व्यापारी को शक हुआ। जिसके बाद उसने घर के सामने रह रहे मेयर से गुहार लगाई। कॉलोनी में लोगों के एकत्रित होते देख चारों लोग मौके से फरार हो गए।

अश्वनी अग्रवाल के इसी घर पर 3 पुरुष और 1 महिला पहुंची थी, जो खुद को ED का अधिकारी बता रहे थे।

अश्वनी अग्रवाल के इसी घर पर 3 पुरुष और 1 महिला पहुंची थी, जो खुद को ED का अधिकारी बता रहे थे।

राधा आर्किड कॉलोनी का मामला
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में मसानी लिंक रोड पर राधा आर्किड कॉलोनी है। इसी कॉलोनी में सर्राफा व्यापारी अश्वनी अग्रवाल रहते हैं। अश्वनी अग्रवाल के यहां शुक्रवार की सुबह 3 पुरुष और एक महिला आए। इन्होंने अपने को ED का अधिकारी बताया और सर्च ऑपरेशन शुरू करने के लिए कहा।

राधा आर्किड कॉलोनी में पहुंचे महिला-पुरुषों ने व्यापारी अश्वनी अग्रवाल के घर पर ED अधिकारी बनकर दबिश दी

राधा आर्किड कॉलोनी में पहुंचे महिला-पुरुषों ने व्यापारी अश्वनी अग्रवाल के घर पर ED अधिकारी बनकर दबिश दी

व्यापारी ने की जानकारी तो हुआ शक
सर्च करने पहुंचे अपने आप को ED का अधिकारी बताने वाले महिला-पुरुष से जब व्यापारी अश्वनी अग्रवाल ने जानकारी की तो उनकी बातों में विषमता मिलने पर उसे शक हुआ।

साथ में मौजूद पुलिसकर्मी से पूछा कि आप किस थाने से आए हो तो उसने अपने मथुरा के गोविंदपुरम थाने से आना बताया। यहां व्यापारी का शक पुख्ता हो गया क्योंकि मथुरा में गोविंद नगर थाना है गोविंदपुरम नहीं।

ED अधिकारी बनकर पहुंचे लोगों ने व्यापारी से अभद्रता की

ED अधिकारी बनकर पहुंचे लोगों ने व्यापारी से अभद्रता की

व्यापारी ने मेयर को लगाई आवाज
शक होने पर व्यापारी ने समझदारी का परिचय देते हुए नजर बचाते हुए अचानक घर के बाहर दौड़ लगा दी। अश्वनी अग्रवाल घर के सामने रहने वाले मेयर विनोद अग्रवाल के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। इसके बाद अश्वनी ने पड़ोसियों के दरवाजे खटखटाए। इसके बाद कॉलोनी के लोग बाहर निकल आए।

मेयर और पड़ोसी जब बाहर निकल कर आए और अश्वनी से मामले की जानकारी की तो पता चला कुछ लोग ED के अधिकारी बनकर उनके घर में घुस आए हैं। मेयर और कॉलोनी के अन्य लोगों ने जब ED का अधिकारी बनकर आए लोगों से बात की तो वह खुद को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताने लगे। लेकिन जब भीड़ ज्यादा एकत्रित होने लगी तो चारों लोग मौके से खिसक गए।

शक होने पर व्यापारी ने घर के बाहर दौड़ लगाई और पड़ोसियों को जानकारी दी

शक होने पर व्यापारी ने घर के बाहर दौड़ लगाई और पड़ोसियों को जानकारी दी

पुलिस पहुंची मौके पर
अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि उनके घर ED अधिकारी बनकर घुसे लोग फर्जी थे। उनकी मंशा घर में बंधक बनाकर लूट करने की थी। जानकारी मिलने पर थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी कर ED अधिकारी बनकर आए लोगों की तलाश शुरू कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी अश्वनी अग्रवाल से मामले की जानकारी ली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी अश्वनी अग्रवाल से मामले की जानकारी ली।

सर्च वारंट निकला फर्जी
ED अधिकारी बनकर आए लोगों द्वारा दिखाया गया सर्च वारंट एक व्यापारी ने जब अपने जानने वाले एक प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी को भेजा तो उन्होंने उसे फर्जी बताया। इसके साथ ही बताया कि ED ऑफिस से कोई टीम नहीं भेजी गई है। इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने मथुरा पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *