Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

लेबनान में अब वॉकी-टॉकी में ब्लास्ट, 9 की मौत:इन्हें हिजबुल्लाह इस्तेमाल करता है

बेरूत, सोर्स : इनमें से एक धमाका हिजबुल्लाह सांसद अली अम्मार के बेटे के अंतिम संस्कार के समय हुआ। वह 17 सितंबर को पेजर में हुए धमाके में मारा गया था। ​​​​लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाके एक-दूसरे से बातचीत के लिए इन वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते हैं।

इन वॉकी टॉकी का नाम ICOM V 82 है, जो जापान में बनती हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच लेबनान में यह दूसरा बड़ा तकनीकी हमला है। इससे पहले ब्रिटिश न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने हिजबलुल्लाह के 5000 पेजर्स में विस्फोटक लगाए थे।

ये पेजर्स कोड की मदद से ऑपरेट होते हैं। इन्हें इस साल की शुरुआत में लेबनान भेजा गया। मंगलवार को इन पेजर्स पर एक मैसेज आया जिसने विस्फोटक को एक्टिवेट कर दिया। हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में हिजबुल्लाह के 8 सदस्य और 2 बच्चे शामिल है। इस हमले में 3000 से ज्यादा घायल हुए हैं। इनमें लेबनान में मौजूद ईरान के राजदूत भी शामिल हैं।

वॉकी टॉकी ब्लास्ट की तस्वीरें…

तस्वीर उस वॉकी-टॉकी की है, जिसमें बुधवार को विस्फोट हुआ। लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाके इनका इस्तेमाल करते हैं।

तस्वीर उस वॉकी-टॉकी की है, जिसमें बुधवार को विस्फोट हुआ। लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाके इनका इस्तेमाल करते हैं।

मंगलवार को स्कूटी पर बैठा युवक पैंट की जेब में पेजर ब्लास्ट होने से घायल हो गया।

मंगलवार को स्कूटी पर बैठा युवक पैंट की जेब में पेजर ब्लास्ट होने से घायल हो गया।

पेजर्स के साथ ही खरीदे गए थे वॉकी-टॉकी

लेबनान की सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि आज जिन वॉकी-टॉकी में धमाका हुआ, उन्हें हिजबुल्लाह ने 5 महीने पहले पेजर्स के साथ ही खरीदा था। हिजबुल्लाह ने इन धमाकों के लिए भी इजराइल पर आरोप लगाया है।

लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाके

लेबनान की राजधानी बेरूत में कई वॉकी-टॉकी में धमाके हुए हैं। इस दौरान एक विस्फोट हिजबुल्लाह सांसद अली अम्मार के बेटे के जनाजे में भी हुआ। ब्लास्ट में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है।

कम्यूनिकेशन डिवाइस में विस्फोट के बाद बिल्डिंग के कुछ हिस्से में आग लग गई।

कम्यूनिकेशन डिवाइस में विस्फोट के बाद बिल्डिंग के कुछ हिस्से में आग लग गई।

लेबनान में एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स के वॉकी टॉकी में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।

लेबनान में एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स के वॉकी टॉकी में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।

बेरूत में वॉकी-टॉकी में धमाके में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेरूत में वॉकी-टॉकी में धमाके में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed