Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

बलदेव का गांव नगला अर्जुन ताबड़तोड़ गोलियों से गूंजा ​​​​​​​:पड़ोसियों के बीच हुआ झगडा

दैनिक उजाला, बलदेव : मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना बलदेव क्षेत्र के गांव नगला अर्जुन में एनपी सिंह एवं वीरेंद्र सिंह के मध्य मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एनपी सिंह के बेटे पुष्पेंद्र (25) के दाएं हाथ में गोली लग गई। गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए।

घायल के पिता एनपी सिंह ने बताया कि वह बीजेपी के सदस्यता अभियान से वापस गांव लौटे थे, तभी घर पहुंचते ही मनीष नाम के युवक का उन्हें फोन आया और वह गाली देने लगा। फिर कुछ देर बाद उसने बाहर के युवकों को बुला लिया। घर के बाहर आकर अभद्रता करते हुए गाली देने लगा।

घटना स्थल पर पड़ी बाइक।

घटना स्थल पर पड़ी बाइक।

पुलिस को दी सूचना मगर पहुंची नहीं

विरोध किया गया तो फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें बताया गया कि वह खुद एवं उनके दो भतीजे बाल-बाल बचे। लेकिन बेटे पुष्पेंद्र को गोली लग गई और वह घायल हो गया। बताया गया है कि गांव में गोली चलने से पूर्व डायल 112 पुलिस थाना बलदेव पुलिस को भी अवगत कराया था। लेकिन पुलिस के समय से न पहुंचने के कारण यह घटना घटित हुई है।

पुलिस जब पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। मौके से पुलिस से को आरोपियों की बाइक मिली है। घटना से पूर्व सूचना मिलने पर पुलिस के न पहुंचने से बलदेव पुलिस सवालों के घेरे में है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। सीओ महावन भूषण वर्मा ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *