Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

अभिनव अरोड़ा बोले- मेरी भक्ति को नकली बताया जा रहा:अब बर्दाश्त नहीं करेंगे; मथुरा कोर्ट में 7 यू-ट्यूबर्स के खिलाफ की शिकायत

दैनिक उजाला, मथुरा : बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा सोमवार को दिल्ली से मथुरा कोर्ट पहुंचे। साथ में मां ज्योति अरोड़ा थीं। ज्योति ने एसीजेएम फर्स्ट की अदालत में 7 यू-ट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

अभिनव ने कहा- मुझे न केवल ट्रोल किया जा रहा है, बल्कि जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। माता-पिता को हर दिन 500 से अधिक धमकी भरी कॉल आ रही है। मुझे डराया जा रहा है।

अभिनव ने कहा- अब बात मेरी भक्ति की आ गई है। इसे नकली बताया जा रहा है। अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य की भक्ति में मैं लीन हो गया था। मुझे लगता है कि मुझसे मंच की गरिमा भंग हुई। यह मेरी गलती थी। रामभद्राचार्य की डांट में भी प्रेम छुपा हुआ है। हमने मथुरा पुलिस में शिकायत कर दी है और कोर्ट में भी शिकायत दर्ज कराई है। हमें विश्वास है कि पुलिस अपना काम अच्छे से करेगी।

अब विस्तार से पढ़िए..

अभिनव अरोड़ा के फॉलोअर की संख्या लाखों में हैं।

अभिनव अरोड़ा के फॉलोअर की संख्या लाखों में हैं।

दरअसल, अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो वायरल है। वह एक धार्मिक कार्यक्रम में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के साथ मंच पर मौजूद थे। तभी जगद्गुरु ने डांट दिया। फिर उन्हें मंच से उतार दिया गया। इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

अभिनव अरोड़ा ने मथुरा कोर्ट में शिकायत की।

अभिनव अरोड़ा ने मथुरा कोर्ट में शिकायत की।

पुलिस से की शिकायत, कोई एक्शन नहीं लिया

मथुरा कोर्ट पहुंचे अभिनव अरोड़ा ने बताया- मैं कोर्ट आना नहीं चाहता था। 19 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन, कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसलिए मजबूरी में कोर्ट आना पड़ा। कोर्ट में 7 यू-ट्यूबर के खिलाफ शिकायत की है। इन सभी मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।

अभिनव ने कहा- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो धमकी आ ही रही है, फोन कॉल भी आ रहे हैं। धमकी वाले 500 से ज्यादा फोन कॉल आ चुके हैं।

मेरी वजह से बहन भी स्कूल नहीं जा पा रही

ANI से बातचीत में अभिनव ने वायरल वीडियो का सच बताया। उन्होंने कहा- वो वीडियो प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है, जो झूठ है। यह वीडियो एक साल पुराना यानी 2023 का वृंदावन का है। क्या आपके माता-पिता ने आपको कभी नहीं डांटा? क्या आपके गुरु ने आपको कभी नहीं डांटा? अगर देश के इतने बड़े संत जगदगुरु रामभद्राचार्य ने मुझे डांट भी दिया तो इसको देश का सबसे बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है?

जगदगुरु रामभद्राचार्य ने मुझे अपने कमरे में भी बुलाया था और अपना आशीर्वाद भी दिया था। लेकिन आपने कहा कि रामभद्राचार्य ने मुझे डांटा। आपके गुरु ने भी तो आपको आठ साल की उम्र में कभी डांटा होगा? क्या आपसे आठ-नौ साल की उम्र में कोई गलतियां नहीं हुई क्या?

अभिनव ने कहा- लोग कह रहे हैं कि आप स्कूल नहीं गए। मैं स्कूल जाता हूं और आज ऐसी स्थिति आ गई है कि मैं इन लोगों की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहा हूं। मेरी वजह से बहन भी स्कूल नहीं जा पा रही है।

अभिनव अरोड़ा की अक्सर भक्ति में लीन रहते वीडियो सामने आते हैं।

अभिनव अरोड़ा की अक्सर भक्ति में लीन रहते वीडियो सामने आते हैं।

इन यू-ट्यूबर्स के खिलाफ शिकायत

अभिनव की मां ज्योति अरोड़ा ने कोर्ट में शिकायत की है। उन्होंने यू-ट्यूबर अंकित पटेल, श्वेताभ गंगवार, राकेश कुमार, अनुराग जोशी, अभिजीत वैष्णव, नितिन, देवांग कनाबार और अज्ञात को नामजद किया है। इन सभी पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।

कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

अभिनव अरोड़ा के वकील अजय ने बताया- अभिनव के खिलाफ लगातार क्रिमिनल एक्टिविटी की जा रही हैं। इसके खिलाफ आपराधिक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में कोर्ट से 7 यू-ट्यूबर के खिलाफ शिकायत की है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

कौन हैं अभिनव अरोड़ा?

अभिनव अरोड़ा लेखक तरुण राज के बेटे हैं। दिल्ली में रहते हैं और एक प्राइवेट स्कूल में 5वीं के छात्र हैं। 10 साल के अभिनव अरोड़ा भगवान कृष्ण और राम की भक्ति करते हुए अक्सर वीडियो में दिखाई देते हैं। अभिनव के इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *