Breaking
Tue. May 19th, 2026

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट-इंडिया 180 पर ऑलआउट:नीतीश रेड्‌डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए; मिचेल स्टार्क को 6 विकेट

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रन पर ऑल आउट हो गई है। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी क्रीज पर हैं।

एडिलेड में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल मैच की पहली बॉल पर आउट हुए। उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल (37 रन) ने शुभमन गिल (31 रन) के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन पार्टनरशिप करके पारी संभाली।

मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली 7, ऋषभ पंत 21 और कप्तान रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से रविचंद्रन अश्विन ने 22 रन का योगदान दिया। फिर नीतीश रेड्‌डी ने 42 रन बनाकर स्कोर 180 रन पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके। वहीं, पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड को 2-2 विकेट मिले।

प्लेइंग-XI

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान) और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ​​​​मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *