Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

कांग्रेस नेता अजय माकन बोले- केजरीवाल देश के फ्रॉड किंग:उन्हें फर्जीवाल कहना बेहतर

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता अजय माकन ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को देश का फ्रॉड किंग यानी सबसे बड़ा धोखेबाज बताया। माकन ने कहा कि अगर केजरीवाल को एक शब्द में परिभाषित करना हो, तो वो शब्द ‘फर्जीवाल’ होगा।

दिल्ली कांग्रेस की तरफ से आम आदमी पार्टी और भाजपा के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज के समय माकन ने यह बात कही। इस व्हाइट पेपर का टाइटल ‘मौका मौका, हर बार धोखा’ रखा गया है।

माकन ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन में आना कांग्रेस की भूल थी, जिसे अब सुधारा जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यह उनकी निजी राय है।

अजय माकन ने कहा-

QuoteImage

मुझे लगता है कि आज दिल्ली की जो हालत है और कांग्रेस जो यहां कमजोर हुई, उसका एक ही कारण है कि हमने 2013 में 40 दिन के लिए AAP को सपोर्ट किया था।QuoteImage

AAP और BJP के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज करते अजय माकन समेत दिल्ली कांग्रेस के अन्य नेता।

AAP और BJP के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज करते अजय माकन समेत दिल्ली कांग्रेस के अन्य नेता।

12 पॉइंट के व्हाइट पेपर में कांग्रेस ने AAP-BJP को घेरा

दिल्ली कांग्रेस ने 12 पॉइंट के व्हाइट पेपर में दिल्ली की AAP सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार को टारगेट करते हुए कहा कि दोनों ने अपने वादे पूरे नहीं किए। दोनों पार्टियां प्रदूषण, नागरिक सुविधाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का प्रबंधन नहीं कर पाई हैं।

माकन बोले- केजरीवाल ने अब तक जनलोकपाल लागू नहीं किया

माकन ने कहा कि जिस जनलोकपाल आंदोलन की लहर पर सवार होकर अरविंद केजरीवाल की पार्टी सत्ता में आई, उसे केजरीवाल अब तक लागू नहीं कर पाए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में LG आपको जनलोकपाल लागू नहीं करने दे रहे हैं, तो पंजाब में इसे लागू न करने का क्या कारण है? वहां आपको कौन रोक रहा है? वहां तो पूरी सरकार ही आपकी है। ये सिर्फ एक बहाना है। 10 साल पहले जनलोकपाल लागू करने के नाम पर आपने सरकार बनाई थी, लेकिन अब आप इसे भूल गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *