वेलिंगटन : अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने 199 रन का टारगेट सिर्फ 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज दो मैच बाकी रहते ही जीत ली है।
अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर सेंचुरी पूरी कर ली। वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए। दोनों के बीच 43 बॉल पर 133 रन की साझेदारी हुई। इन दोनों की पार्टनरशिप के दौरान भारत ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े।
भारत ने सिर्फ 5 ओवर में 100 पूरे कर लिए। यह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम शतक है। भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। 6 ओवर में भारत ने बिना विकेट खोए 118 रन बना लिए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे।
अभिषेक के शतक से भारत ने 3-0 से सीरीज जीती
भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वैभव सूर्यवंशी अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन अभिषेक ने सिर्फ 35 गेंदों ओवरऑल 11वां टी-20 शतक लगा दिया। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।
भारत ने लक्ष्य का पीछा इतनी तेजी से किया कि मुकाबला एकतरफा हो गया। टीम ने 40 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सैमसन 18 रन बना सके
भारत को 13.1 ओवर में 194 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा। संजू सैमसन 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। काइल जैमीसन ने उन्हें बोल्ड किया।

सैमसन ने अपनी पारी में 2 चौके लगाए।
भारत ने पावरप्ले का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
भारतीय टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 118 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 113 रन बनाए थे।
टी-20 में सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने सिर्फ 30 गेंदों पर 100 रन पूरे कर लिए। यह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी टीम के सबसे तेज 100 रन हैं। भारत ने साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ा। अफ्रीकी टीम ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 33 गेंदों यानी 5.3 ओवर में 100 रन पूरे किए थे।

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं।

