Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस से गंभीर नाराज:कहा- बहुत हुआ, अब मेरे प्लान से खेलना होगा

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस को लेकर नाराजगी जाहिर की है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार हार के बाद खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में लौटने के तुरंत बाद गंभीर ने पूरी टीम से कहा कि अब बहुत हो गया।

गंभीर ने खिलाड़ियों के गलत शॉट सिलेक्शन पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना न्यूट्रल गेम खेलने का बहाना बनाने वाले खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश दिया कि उनको सिचुएशन के हिसाब से खेलना होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने कहा है-

QuoteImage

खिलाड़ियों को अपने तरीके से खेलने के लिए 6 महीने का समय दिया था, लेकिन अब यह सब खत्म हो गया है। अब से जो भी खिलाड़ी टीम के लिए मेरे प्लान के अनुसार नहीं खेलेंगे, उन्हें थैंक यू कह दिया जाएगा।QuoteImage

गंभीर टीम में पुजारा को चाहते थे

गंभीर ने इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा की वापसी की मांग की थी। गंभीर चाहते थे कि पुजारा टेस्ट टीम में वापस आएं, लेकिन सिलेक्टर्स ने मना कर दिया। 36 साल के पुजारा ने पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई दौरे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने 2018 के दौरे में सात पारियों में सबसे ज्यादा 521 रन बनाए थे। उन्होंने 21 के दौरे में भी 271 रन बनाए थे। पुजारा को गाबा टेस्ट में उनकी अहम भूमिका के लिए याद किया जाता है, जहां उन्होंने भारत को जीत दिलाने के लिए 211 गेंदें खेली थीं।

पुजारा ने 2018 के दौरे में सात पारियों में सबसे ज्यादा 521 रन बनाए थे।

पुजारा ने 2018 के दौरे में सात पारियों में सबसे ज्यादा 521 रन बनाए थे।

पंत का गैरजिम्मेदाराना शॉट

ऋषभ पंत और विराट कोहली मेलबर्न टेस्ट में भी गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलते दिखे। पंत के शॉट पर कप्तान रोहित शर्मा ने सलाह दी तो सुनील गावस्कर ने उनके शॉट को बेवकूफी बताया। पंत पहली पारी में स्कॉट बोलैंड की बॉल पर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में डीप-थर्डमैन पर कैच हुए। वहीं, कोहली पूरी सीरीज में कई बार ऑफ साइड की बाहर जाती बॉल पर आउट हुए।

पंत मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए थे।

पंत मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए थे।

मेलबर्न में आखिरी दिन हारा भारत

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट 184 रन से हार गई। इस हार के बाद टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। आखिरी मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा।

WTC फाइनल की राह और कठिन

इस हार के बाद भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह और कठिन हो गई है। टीम 52.78% पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया 61.46% लेकर दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका की टीम 66.67% पॉइंट्स के साथ फाइनल में पहुंच चुकी है।

गंभीर की कोचिंग में भारत ने बनाए 3 अनचाहे रिकॉर्ड

गौतम गंभीर को पिछले साल जुलाई में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था। राहुल द्रविड का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया था, इसके बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई।

न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। टॉम लैथम की अगुआई वाली टीम ने 36 साल बाद भारत में पहला टेस्ट भी जीता था।

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले पिछले 12 सालों में कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *