Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में जेंडर चेंज कर सहेली से शादी की:कोचिंग में मिली दोनों युवतियों को प्यार हुआ

दैनिक उजाला, मथुरा : जयपुर पुलिस ने एक अनोखे प्रेम प्रकरण का खुलासा किया है, जहां दो सहेलियों के बीच प्यार इतना गहरा हो गया कि एक ने अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया। मामला 2021 का है, जब भरतपुर की रहने वाली सविता सिंह जयपुर में कोचिंग के लिए आई थी। सांगानेर में रमेश ड्राइवर के घर में किराए पर रहने के दौरान उसकी दोस्ती रमेश की बेटी पूजा से हो गई।

दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई। एक-दूसरे के साथ रहने और साथ जीवन बिताने की चाहत में सविता ने 31 मई 2022 को इंदौर में जाकर जेंडर चेंज करवा लिया और ललित सिंह बन गई। नवंबर 2024 में दोनों ने जयपुर के आर्य समाज वैदिक संस्थान मंडल में विवाह कर लिया।

मामला तब सामने आया जब पूजा के पिता उसकी शादी के लिए लड़का देख रहे थे। पूजा ने बीएड की पढ़ाई का बहाना बनाकर 10 जनवरी को भरतपुर जाने की बात कही और घर से चली गई। मोबाइल बंद होने पर चिंतित परिजनों ने 14 जनवरी को सांगानेर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच में मोबाइल की लोकेशन मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में ट्रेस की, जहां दोनों एक मेडिकल कॉलेज में पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। पुलिस ने दोंनो को हिरासत में ले किया। वहीं जयपुर पुलिस के दारोगा बाबूलाल ने बताया कि पूजा को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ललित महावन थाना क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता था शुक्रवार को जयपुर पुलिस ने पूजा और ललित को एक मेडिकल कॉलेज से बरामद किया। जयपुर पुलिस उन्हें महावन थाने लेकर आयी। जयपुर पुलिस के दारोगा बाबू लाल ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया।पूजा ललित के साथ रहना चाहती है जयपुर पुलिस पूजा को जयपुर ले गयी। उपनिरीक्षक बाबू लाल ने बताया लड़की को न्यायालय में पेश किया जायेगा लड़की के ब्यान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *