Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

दिल्ली के चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी का पहला बयान, बोले- ‘लड़ाई जारी रहेगी’

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार 8 फरवरी को जारी कर दिए गए हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर वापसी की है। वहीं, आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके अलावा कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल सकी। अब दिल्ली के चुनाव परिणाम और कांग्रेस के प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया गया है।

दिल्ली चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी ने कहा- “दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और सभी मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध – दिल्ली की प्रगति और दिल्लीवासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी।”

किसने कितनी सीटें जीतीं?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। वहीं, 10 साल बाद आम आदमी पार्टी की सत्ता से विदाई हो गई है। चुनाव में भाजपा को दिल्ली की 70 में से 48 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर सिमट कर रह गई है। वहीं, कांग्रेस को लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं हुई।

काग्रेस के 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। दिल्ली की 70 में 67 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। हालांकि, कांग्रेस ने वोट हिस्सेदारी में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की है। उसने करीब 6.4 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उसे 4.26 प्रतिशत वोट मिले थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *