Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

WPL में दिल्ली ने मुंबई को 2 विकेट से हराया:DC ने आखिरी ओवर में 10 रन बनाए

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया। शनिवार को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। मुंबई 19.1 ओवर में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। टीम ने आखिरी ओवर में 10 रन बनाकर मैच जीता।

मुंबई से नैटली सिवर ब्रंट ने 80 और हरमनप्रीत कौर ने 42 रन बनाए। हेली मैथ्यूज और अमीलिया केर ने 2-2 विकेट लिए। दिल्ली से शेफाली वर्मा ने 43 और निकी प्रसाद ने 35 रन बनाए। प्रसाद 20वें ओवर में आउट हुईं, लेकिन अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। एनाबेल सदरलैंड ने 3 और शिखा पांडे ने 2 विकेट लिए।

दिल्ली को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 10 रन की जरूरत थी। मुंबई से जिंतिमनी कलिता ओवर फेंकने आईं। शुरुआती 2 गेंदों पर निकी प्रसाद ने 6 रन बना दिए। आखिरी 2 गेंद पर 2 रन चाहिए थे, यहां निकी प्रसाद आउट हो गईं। आखिरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी ने 2 रन लिए और टीम को जीत दिला दी।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैट सिवर-ब्रंट, अमीलिया केर, सजीवन साजना, अमनजोत कौर, जिंतीमनी कलिता, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल और साइका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमीमा रोड्रिग्ज, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, साराह ब्रायस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नु मणि और राधा यादव।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *